छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज सुबह एक आईईडी ब्लास्ट के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए. शनिवार सुबह दंतेवाड़ा के बालासुर पल्ली मार्ग थाना क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान और एक मीडियाकर्मी घायल हो गए.पीएलजीए सप्ताह के दौरान जवान इलाके से पोस्टर हटा रहे थे, उसी दौरान आईईडी विस्फोट हुआ.
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर सूचित किया है कि वे पिछले वर्ष विभिन्न कारणों से अपनी जान गंवाने वाले 54 नक्सलियों की याद में आज से आठ दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाएंगे. यह पीएलजीए सप्ताह का 23वां अवलोकन होगा.
धमतरी में भी किया था ब्लास्ट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान भी धमतरी में सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ था. गस्त पर निकले CRPF और DRG की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED ब्लास्ट किए. इस दौरान बाइक में सवार 2 CRPF जवान बाल-बाल बचे. मौके पर दो IED होने की पुष्टि हुई थी. नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह ब्लास्ट किया गया था.
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

