सारंगढ़ बिलाईगढ़ 16 नवंबर 2023/छत्तीसगढ़ के चुनई तिहार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा सतत् तैयारी किया जा रहा था। 16 नवंबर को सुबह 6 बजे से जिले के निर्वाचन कार्मिक दल अपने अपने मतदान केन्द्र में मतदान कराने के लिए उत्साह के साथ उपस्थित हुए। निर्वाचन कार्मिक के उत्साह सभी के नजरों में मिली। यह पहचान करना मुश्किल था कि महिलाएं ज्यादा उत्साहित हैं कि पुरूष। जरा सा सिकन नहीं था सभी के चेहरे में ऐसे महिलाएं और पुरूष निर्वाचन ड्यूटी में तैनात नजर आए। मंडी परिसर में मतदान सामग्री वितरण के लिए लाइन में लगे नजर तो कहीं दल के साथ सामग्री का मिलान करते। हर टीम अपने सदस्यों के साथ निर्वाचन काम में ऐसे गंभीरता से कर रहे थे जैसे उन्हें इस कार्य को संपन्न कराने के लिए बहुत दिनों से प्रतीक्षा था। निर्वाचन कार्य में जीवटता से भीड़कर कार्य करने का अद्भूत उत्साह निर्वाचन कार्मिक में नजर आया। जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा मंडी परिसर के अलग-अलग स्थानों में सुविधा प्रदान किया गया था, जिनमें डाकमत पत्र स्थल, स्वास्थ्य सेवाएं, जिनमें डॉक्टर नर्स उपस्थित थे। कैम्पस में ही पेयजल, शौचालय और कैंटीन में भोजन उपलब्ध था।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
