16 नवंबर 2023/ आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में निर्वाचन अवधि में आबकारी विभाग की कार्यवाहियां निरंतर जारी हैं। मतदान तिथि के एक दिवस पूर्व बड़ी कार्यवाहियां की गई हैं।
सारंगढ़ वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे द्वारा कनकबीरा के भालूपानी जंगल से 240 लीटर अवैध आसवित मदिरा और 900 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया ,साथ ही 50 लीटर मदिरा का परिवहन करते हुए आरोपी भूषण अजगले को गिरफ्तार कर बजाज पल्सर वाहन जप्त किया गया। एक अन्य प्रकरण में ग्राम छिछपानी में 50 लीटर अवैध आसवित मदिरा के साथ आरोपी जगन्नाथ कोसले को गिरफ़्तार किया गया है। इसीप्रकार खरसिया वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक संतोष नारंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर भदरीपली खरसिया से तालाब के किनारे 82 लीटर अवैध आसवित मदिरा और 260 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर लावारिस प्रकरण क़ायम किया गया। रायगढ़ वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो द्वारा रेगडा नाला किनारे से 246 लीटर अवैध आसवित मदिरा और 810 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
