जांजगीर-चाम्पा: छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। बीजेपी के कई नेताओं को पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भराये जाने को लेकर आयोग का नोटिस पहुंच चुका है तो वही अब नेताओं का फोटोयुक्त कैलेण्डर भी जब्त किया गया है। ऐसे कैलेण्डर की संख्या करीब 5 हजार है जो जब्त किया गया है। यह कार्रवाई एफएसटी की टीम के द्वारा की गई है।

दरअसल टीम ने जाँच के दौरान एक स्कॉर्पियों की तलाशी ली जिसमें करीब 5 हजार कैलेण्डर लोड थे। इस कैलेण्डर में भाजपा नेताओं का फोटो छापा हुआ था। जिस शख्स के पास से सामान की जब्ती हुई है वह महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह यह कैलेंडर रायगढ़ लेकर जा रहा था। पूरी कार्रवाई जांजगीर जिले के अकलतरा के अर्जुनी चौक के पास सामने आई है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
