सारंगढ़ बिलाईगढ़ 13 नवम्बर 2023/ सारंगढ़ विधानसभा 17 के सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय ने सारंगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्र बनहर, विष्णुपाली, घोघरा, डोंगरीपाली, डुमरपाली, सोनबला, दुलोपाली, लेंधरजोरी, बिरनीपाली, परधियापाली का निरीक्षण किया। श्री तापस राय ने बूथ लेवल अधिकारी को कहा कि महिला और पुरुष मतदाता के लिए अलग से लाइन होना चाहिए। दोनो के लिए रस्सी से बेरिकेटिंग बनाए। सभी मतदान केंद्र में मतदाता सहायता केंद्र होना चाहिए। सभी मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रोत्साहित करना है और मतदाता सूचना पत्र बांटना है। उन्होंने वहां उपस्थित कर्मियों से जानकारी लिया कि निर्वाचन कार्य में कोई भय या डर तो नही है। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
