राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बहिगांव के पास ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हुई है। इस हादसे में विधानसभा चुनाव कराकर मतपेटियां जमा करने के बाद कोंडागांव से लौट रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसारकेशकाल विधानसभा में चुनाव सम्पन्न कराकर तीनों शिक्षक ईवीएम जमा करने जिला मुख्यालय पहुंचे थे। ईवीएम जमा करने के बाद वहां से तीनों कर्मचारी अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ़्तार की चपेट में आने से 2 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार,इस हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फसा रहा, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा।
EVM जमा कर घर लौट रहे 3 शिक्षकों की मौत
बता दें, बीते दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के 20 विधानसभाओं पर पहले चरण का मतदान हुआ है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
