जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कमरीद गांव में तालाब में डूबने से 1 साल की मासूम बच्ची चाहत की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है।
बतख पकड़ने गई थी
दरअसल, कमरीद गांव के राजू जांगड़े की 1 साल की मासूम बेटी चाहत घर के बाहर आंगन में खेल रही थी, तभी पास के तालाब में छोटे बतख के बच्चे को पकड़ने की कोशिश में वह तालाब में जा गिरी और गहरे पानी में जाने से डूबकर बच्ची की मौत हो गई। मामले में पामगढ़ पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




