हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से दो युवकों द्धारा अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि मूलत: सोनीपत जिले की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि 17 अक्टूबर को उसकी नाबालिग बेटी जेडी सात बजे एक निजी स्कूल के निकट खड़ी थी, उसी दौरान बिश्रपुरा गांव के प्रदीप तथा भूपेंद्र उसे जबरन बाइक पर बैठा कर एक होटल में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने विरोध करने तथा इस घटना के बारे में किसी को बताने पर शिकायतकर्ता की बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी ।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की चंगुल से छुटकर घर पहुंचने पर उसकी बेटी ने परिवारवालों को इस घटना से अगवत करवाया।
मुकेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
