बरमकेला। आगामी विधानसभा निर्वाचन नवंबर माह में दो चरणों में होने वाला है जिसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, स्काउट ओर एनसीसी व अन्य छात्र

छात्राओं के द्वारा नगर पंचायत सरिया में रेली ओर प्रेरक स्लोगन के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत लोगो को मतदान हेतु जागरूक किया गया। रैली स्कूल परिसर से गांधी चोक ,सरिया विचार मंच ओर स्वर्णकार मोहल्ल की ओर निकाला गया ।लोकतंत्र में अपने एक वोट का महत्व ओर अपने अधिकार को परिचित कराते हुए लोगों को प्रेरित किया गया। वजोट देहेबर सब्बो जाबो, तभे तो अपन के अधिकार ला पाबो नारा के साथ छात्रों ने लोगों को मतदान के प्रति उत्साहित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ई तिर्की , व्याख्याता सी सोरेन , तेजराम सिदार ,रासेयो कार्यक्रम अधिकारी उदय सिंह मालाकार ,स्काउट से समय लाल काठे ,सुंदर सिदार,बरखा जायसवाल,ममता कर, प्रधान पाठक रमेश कुमार डनसेना, एल चोधरी, अनुज चोधरी ,सी साहा,ज्योति पटेल एवम सभी शालेय शिक्षक शामिल रहे।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
