गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को लकड़ी से पीट – पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का हैै।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 37 वर्षीय केवलवती पति कुंवर सिंह है। वह ग्राम देवरगांव धौरामूढ़ा का निवासी है। दोनों पति -पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि, शनिवार रात में भोजन को लेकर पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ । विवाद इतना बढ़ा कि, शराब के नशे में पति ने गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के बैट से पीट – पीटकर मार डाला । इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
- बिनोद भारद्वाज का बड़ा हमला नंदीग्राम में मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत… - September 25, 2026
