राइस मिल के मुंशी पर लापरवाही बरतने पर 18 वर्षीय युवक की मौत….
रायगढ़। राइसमिल परिसर में मजदूर के अचानक तबियत खराब होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाने में देरी करने पर राइस मिल के मुंशी द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। मर्ग जांच पर सरिया पुलिस ने राइसमिल के मुंशी के द्वारा इलाज के लिए समय रहते न ले जाने पर लापरवाही बरतना पाया गया। लापरवाह मुंशी के खिलाफ धारा 304-A के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बोंदा निवासी संग्राम रात्रे पिता खेमराज रात्रे उम्र 18 वर्ष जो मौहपाली स्थित देवसरवाली राइस मिल में मजदूरी का काम करता था। 1 अगस्त को सुबह 09:30 बजे संग्राम का अचानक तबीयत खराब हुआ। उसके शरीर से जोरदार पसीना आने लगे व उल्टी करने लगा। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया। जिसे उसके साथियों के द्वारा इलाज हेतु बोंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहां से उसके परिजन के द्वारा दिनेश रात्रि के वाहन से बरमकेला सीएससी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संग्राम का मौत हो जाना बताये।
मौत हो जाने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना सरिया पुलिस को दी सरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। जांच के बाद पाया गया कि देवसरवाली राईस मिल के मुंशी संजय सिदार पिता सुदर्शन सिदार उम्र 27 वर्ष साकिन कारीगांठी के द्वारा तत्काल बरमकेला ईलाज हेतु भेज दिया जाता तो मृतक संग्राम रात्रे बच सकता था। इस प्रकार मिल मुंशी के द्वारा लापरवाही बरतते हुए ढाई तीन घंटा देर से अस्पताल पहुंचे जिससे संग्राम की मृत्यु हो गई।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
