जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ संचालित योजना कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री भीम सिंह के हाथों कलेक्टोरेट परिसर में जिले के 2 दिव्यांगजनों को बाधारहित आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदाय किया गया।
जिले के सारंगढ़ अनुभाग के ग्राम सिलियारी निवासी दिव्यांग श्री गणेश साहू एवं घरघोड़ा अनुविभाग के ग्राम टेण्डा नावापारा निवासी दिव्यांग श्री पन्नालाल राठिया दोनों अस्थिबाधित दिव्यांग जनों को योजना अंतर्गत पात्र होने की स्थिति में बाधारहित आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदाय कर लाभान्वित किया गया। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने दोनो दिव्यांग व्यक्तियों से बात कर उनकी कुशलता पूछी। दोनों दिव्यांग मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने कलेक्टर श्री सिंह एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल वितरण के समय उप संचालक जे.एल.जांगड़े भी उपस्थित रहे ।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
