प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है.
फिलहाल किसानों के खाते में अब तक 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. सरकार ने 15वीं किस्त के रजिस्ट्रेशन प्रकिया की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि, माना जा रहा है कि आगामी किस्त में बड़ी संख्या में लाभार्थियों की संख्या में कमी आ सकती है. हम यहां ऐसे होने के पीछे की वजहों के बारे में जानकारी देंगे.

अभी भी करा सकते हैं ई-केवाईसी
अगर आप पीएम किसान की अगली किस्तें पाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी की प्रकिया पूरा होना जरूरी है. अगर आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें. किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. ऐसा नही ंकरने की स्थिति में आप अगली किस्तों से वंचित रह सकते हैं.
इस वजह से अटक सकती है अगली किस्त
ई-केवाईसी के अलावा आपकी आगामी किस्ते अन्य वजहों से भी अटक सकती है. आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है. तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा खाता नंबर गलत होने पर भी आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं. ऐसे में पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्टेटस पर गलत दी गई जानकारियों को सही कर लें.
किसानों को सालाना भेजे जाते हैं 6 हजार रुपये
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
