
रायगढ़। सारंगढ़ तहसील के नौरंगपुर के पास स्थित ग्राम कटरा डीह में विगत रात्रि पेड़ के टूटने से विद्युत सप्लाय बन्द था जिस पर ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने पहुंचे थे। लाइन दुरुस्त होता उससे पहले ही गोड़म कि ओर से आने वाले ट्रक फुल स्पीड में आ रही थी। उपस्थित ग्रामीणों ने ड्राइवर को इशारा और आवाज़ के माध्यम से रोकने की कोशिश की, परन्तु ड्राइवर ने अपनी रफ्तार तेज करते बिजली तार सहित अन्य 3 और खम्भों को साथ लेता आगे बढ़ गया। वो तो गनीमत थी कि बिजली विभग्ग के कर्मचारी और ग्रामीणों ने भाग कर जान बचाई। नौरंगपुर के कटराडीह में उक्त घटना के पश्चात ग्रामीणों द्वारा कोसीर में मोबाईल के माध्यम से सूचना दी, तथा 112 को भी सूचित किये। हद तो तब हो गयी जब कोसीर में भी गाड़ी रोकने के प्रयास करने वालों पर भी ड्राइवर द्वारा गाड़ी न रोककर ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास किया गया। लोगों ने आक्रोश में ट्रक पर पथराव भी किया जिससे ट्रक की काँच टूटने की जानकारी मिल रही है।

वर्तमान में ड्राइवर ट्रक को माधोपाली जे काली मंदिर समीप छोड़कर फरार हो गया है। और 112 कि टीम द्वारा ट्रक को सारंगढ़ थाने लाया जा रहा है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
