रायगढ़/ शहर के टीवी टावर, वार्ड नंबर 26, कृष्णानगर छोटे अतरमुड़ा मोहल्ले BSNL कॉलोनी के पीछे से एक देने दुखद खबर सामने आ रही है। इस घटना के सम्बंध में मिली सूचना के अनुसार अचानक से जर्जर दीवार ढह गया, और उसके चपेट में तीन मासूम आ गए । मोहल्ले के लोग बता रहे हैं कि दीवार के चपेट में आने वाले 3 बच्चे शौर्य बरेठ, राजा धीवर और संजय साहू हैं। इस घटना में संजय साहू (उम्र 7 वर्ष) की दुःखद मृत्यु हो गयी है तो वहीं दो बच्चों को चक्रधर नगर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घायल अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
