रेलवे स्टेशन स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय के पीछे एक महिला की सड़ी गली लाश मिली है। पुरानी होने के कारण लाश से बदबू आ रही है। साथ ही कीड़े भी पड़ गए हैं।

हालांकि अभी मृतिका महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
तोरवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।रविवार को दोपहर एक बजे तोरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक सड़ी गली लाश जो कि किसी महिला की है, जिसकी उम्र लगभग 50-55 वर्ष के आसपास है। रेलवे स्टेशन के सामने सुलभ कांप्लेक्स के पीछे जो मेंस यूनियन का पुराना कार्यालय हुआ करता था वहां पड़ी हुई है।
तोरवा थाना निरीक्षक कमला पुसान ठाकुर ने बताया कि यह महिला मृत पाई गई है। प्रथम दृष्टया वह भिक्षुक लग रही है, जो भिक्षा मांग कर अपना जीवनयापन करती थी। किसी कारण वश वह इस पर क्षेत्र में अंदर घुस आई और निकल नहीं पाने की वजह से उसकी मौत हो गई है। महिला की लाश लगभग आठ से 10 दिन पुरानी हो सकती है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
