रायगढ़ / जिले के तमनार ब्लॉक के चितवाही पंचायत में ग्रामीण करीबन बीते 6 माह से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं, पंचायत भवन के करीब लगा ट्रांसफॉर्मर बीते 6 माह से खराब है। करीबन 20 से 25 परिवार के लोग ट्रांसफार्मर के भरोसे रहते हैं , उनके घरों में बिजली पहुंचती है, साथ ही 6 किसान अपनी खेती के लिए बोरवेल का भी उपयोग करते हैं। एक ओर जहां बरसात के मौसम में भी बारिश का नहीं होना किसानों के लिए एक समस्या बनी हुई है ।और वही बिजली विभाग की उदासीनता का दोहरी मार किसान झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग पर शिकायत भी कर चुके हैं ना तो विभाग के अधिकारियों इस पर ध्यान देते हैं, नाही ट्रांसफार्मर लगाने पर किसी प्रकार का जवाब देते हैं। विभाग के अधिकारियों को फोन लगाने पर भी अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।
वर्सन
गंगाराम पोर्ते उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस लैलूंगा विधानसभा


विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन लगाया जा चुका है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और यहां ग्रामीण परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

