तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर: सिर फट जाने से युवक की मौत, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार….
रायगढ़ जिले के ग्राम कांसीचुंआ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ खरसिया मार्ग पर ग्राम कांसीचुंआ के पास एनएच 49 पर शनिवार की शाम खरसिया की तरफ से आ रही कार (८6 04 (३५ 6248) ने बाइक सवार एक ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

टक्कर से बाइक के साथ साथ कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। ये कार राहुल ट्रैवलस की है। घटना की सूचना के बाद भूपदेवपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सवार जैसे ही आगे बढ़ा कि खरसिया की तरफ से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

