मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को किया रिलीज! इन 8 खिलाड़ियों को भी टीम से निकाला….

मुंबई इंडियंस : आईपीएल 2023 (IPL 2023) को खत्म हुए अभी बस कुछ ही महीने गुजरे हैं और अभी से आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर टीमों ने अपनी रणनीतियां फिर से शुरू कर दी हैं इसी सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की टीमों ने अपने-अपने टीम मैनेजमेंट में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं।
एक और जहां बड़ी टीमें अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बड़ी टीमें अपने खिलाड़ियों को भी बाहर करके टीम में कुछ तब्दीलियां करती हुई नजर आ रही हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले जोफ्रा आर्चर समेत 8 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है आइए जानते हैं।
जोफ्रा आर्चर को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस!
28 साल के जोफ्रा आर्चर काफी टैलेंटेड का क्रिकेटर हैं। उनकी तेज गेंदबाजी से दुनियाभर के बल्लेबाज खौफ खाते हैं। लेकिन शुरुआती कुछ सालों के बाद से ही जोफ्रा आर्चर मैदान के अंदर काम मैदान के बाहर ज्यादा रहे हैं चोट के चलते उन्होंने लगभग महीनों तक क्रिकेट नहीं खेली। और इसका खामियाजा इंग्लैंड की टीम को भी भुगतना पड़ा है इसके साथ ही उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को भी इसका खूब नुकसान उठाना पड़ा है।
इसी के चलते आईपीएल 2024(IPL 2024) से पहले मुंबई इंडियंस बड़ा फैसला लेते हुए जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर सकती है। क्योंकि जोफ्रा आर्चर लगभग आधे से ज्यादा सीजन में चोटिल होते हैं और या फिर से बीच में ही बाहर हो जाते हैं। तो फिर उन्हें टीम में रखने का भी कोई मतलब नहीं बनता इसीलिए मुंबई उनकी जगह किसी एक अन्य अच्छे गेंदबाज की तलाश में है।
अर्जुन तेंदुलकर समेत इन 7 खिलाड़ियों की भई छुट्टी तय!
आई पी एल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस टीम को एक नया प्रारूप देना जाएगी इसी के चलते टीम से ऐसे खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा जिनकी की टीम में कोई उपयोगिता नहीं है। । या फिर जिन्हें टीम में मौका दिया गया और उन्होंने टीम के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं किया इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है अर्जुन तेंदुलकर का जिन्होंने पहले सीजन डेब्यू किया था।
लेकिन उसके बाद से उन्होंने कोई छाप नहीं छोड़ी। इसके अलावा एक और उन्होंने 30 रन भी खाए थे। अर्जुन के साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन भी इस लिस्ट में एक बड़ा नाम है। अर्जुन और जोर्डन के अलावा संदीप वारियर, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, शम्स मुलानी, राघव गोयल भई अगले सीजन मुंबई इंडियंस के खेमे में नहीं दिखेंगे।
- निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली रफ्तार, जिला अस्पताल सारंगढ़ बना भरोसे का केंद्र… - December 19, 2025
- जनपद सदस्य हीरा भैरवनाथ ने समाज को जोड़ने का दिया संदेश ….मानदेय की 20 प्रतिशत दिया समाजदान.. - December 19, 2025
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025

