छत्तीसगढ़ मे काँपी धरती: बिलासपुर-सरगुजा संभाग के चार जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घर के दीवारों में पड़ी दरारें…

बिलासपुर-सरगुजा संभाग के चार जिलों – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया और कोरबा जिले में प्रातः 9 बजकर 9 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए. जमीन में हलचल देखकर अनेक जगहों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही स्थित मौसम विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई है. जिसका केंद्र कोरबा जिले में 22.79 अक्षांश और 82.16 देशांतर पर जमीन के 0.5 किमी नीचे था। भूकंप की वजह से कोरबा जिले के पसान इलाके में जमीन के हिलने की घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. भूकंप की वजह से कई घरों की दीवारों पर दरारें भी पड़ गई है. बहरहाल, भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. कोरबा जिले के पसान में भूकंप की वजह से घर की दीवारों में पड़ी दरारें.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
