छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: सीजी पुलिस के तीन अधिकारियों को मिला यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, CM भूपेश ने दी बधाई….
रायपुर: हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर, पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक, शौर्य पदक और सराहनीय सेवा पदक मिलते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले पुलिस पदक की घोषणा की है। इसको लेकर मंत्रालय ने एक सूची प्रकाशित की है.

गृह मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक की गई सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन इंस्पेक्टरों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया गया है। पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों में 2 निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर, नवीन बोरकर और उप निरीक्षक नीता राजपूत शामिल हैं।
सीएम भूपेश ने की सराहना:
एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए साल 2023 का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने की घोषणा पर राज्य के तीनों पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी। और कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। हालिया प्रशिक्षण के साथ-साथ, राज्य में पुलिस अधिकारी साइबर अपराध रोकथाम प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं।
नए पुलिस स्टेशनों के अलावा, ये पुलिस स्टेशन पुलिस कर्मचारियों को महिला सेल, आवास और अन्य सुविधाएं भी प्रदान दी जा रही हैं. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित होने पर इंस्पेक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

