छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पैसे उगाही करने का ऑडियो वायरल हो रहा है। ट्रांसफर, पोस्टिंग के बाद अब समय मान और वेतन मान के नाम पर पैसे उगाही की बात हो रही है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग का एक बाबू चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से पैसों की मांग कर रहा है। यह पूरा मामला मस्तूरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

वायरल हो रहे ऑडियो में मस्तूरी ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग का बाबू खुदके और अफसरों के हिस्से के पैसों की मांग कर रहा है। दो क्लर्क, नर्स, एमपीडब्लू सहित अन्य कर्मचारियों से समय मान और वेतन मान का काम कराने के लिए पैसों की मांग कर रहा है। वह उसमें 4000 रुपए के फिक्स रेट की बात कर रहा था।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
