कोरबा। वाहन चलाते समय बरती गई लापरवाही के कारण आज दिनांक 04/09/2021 के भोर में पुलिस चौकी जोबी अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार तीन लोगों में दो व्यक्ति मौके पर ही दम तोड़ दिये एक व्यक्ति घायल है, जिसका ईलाज खरसिया अस्पताल में जारी है । घटनास्थल को देखने पर बाइक की तेज गति दुर्घटना का कारण ज्ञात होता है ।

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04.09.2021 के सुबह ग्राम देहरसुंआ चरखाडार थाना करतला जिला कोरबा निवासी श्रवण राठिया पिता रूपलाल राठिया उम्र 22 वर्ष, परमेश्वर राठिया पिता नेहरू राठिया उम्र 19 साल और नेहरू नरेन्द्र राठिया मोटर सायकल CG 12-AJ-1124 से खरसिया की ओर आ रहे थे । बाइक को श्रवण राठिया चला रहा था बाइक की गति इतनी थी कि श्रवण बाइक की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और जोबी जाने के मेनरोड़ पर बिंझरा नर्सरी काफरमार मेनरोड के किनारे महुआ झाड़ को ठोंकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे श्रवण राठिया व परमेश्वर राठिया का मौके पर फौत हो गया तथा नरेन्द्र कुमार राठिया को गंभीर चोटें आयी जिसे डॉयल 112 वाहन से ईलाज के लिये खरसिया अस्पताल पहुंचाये | घटना के संबंध में ग्राम कोटवार काफरमार के रिपोर्ट पर वाहन चालक श्रवण राठिया के विरूद्ध थाना खरसिया (जोबी) अप.क्र. 540/2021 धारा 279, 337, 304(A) IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
