रायगढ़/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल तमनार की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया जी की मुख्य आतिथ्य एवं महिला मोर्चा मण्डल तमनार गीता बारीक की अध्यक्षता में धौराभाठा में सम्पन्न हुई। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलको, शीला तिवारी,गीतांजली पटनायक,सुचित्रा ठाकुर,भाजपा मंडलाध्यक्ष जतिंन कुमार साव,प्रदेश किसान मोर्चा के रमेश बेहरा अन्य वरिष्ठगणो की उपस्थिति में भारत माता पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर शुभारम्भ की गई।अतिथियों को पुष्पगुच्छ तिलक रोली से स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की नवीन कार्ययोजनाओं, केंद्र की भाजपा मोदी सरकार द्वारा बेटी महिलाओं हेतु समाज हित में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते उन्हें आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही महिलाओं की सम्मान करती है।केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ता करें।

प्रदेश के कांग्रेस सरकार के शराबबंदी,महिला स्व सहायता समूह की
कर्जमाफी,पेंशन,युवाओ को रोजगार अन्य वादाखिलाफी के बारे में एकजुट होकर आवाज बुंलन्द करने प्रोत्साहित किया। मंडल अध्यक्ष जतिंन साव ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा की संगठन,रीति नीति एकता सुदृढ़ता एवं मजबूती के लिए महिलाओं अपने अपने गांवो में रचनात्मक कार्य कर समाज व संगठन को मजबूत बनाएं।
बैठक में रमेश बेहरा,सुषमा खलको,शीला तिवारी,गीतांजली पटनायक,दुर्गा देवांगन ने भाजपा प्रदेश व जिला महिला मोर्चा की विभिन्न नबीन कार्ययोजनाओं को बताया गया।महिला मोर्चा के महामंत्री लक्ष्मी भगत द्वारा समस्त अतिथियो व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा किया गया। जनपद अध्यक्ष सविता राठिया,डीडीसी सहोद्रा राठिया,बीडीसी टिकेश्वरी पटेल,सरपंच जानकी राठिया,आरती सिंह,पूजा तिवारी,रेणु साहू,तारा देहरी,दमयंती गजरे,कल्पना,कमला पटेल,संतोषी राठिया अन्य महिला मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
