जांजगीर चांपा. जांजगीर में चाकूबाजी का मामला सामने आया है. 2 आरोपी बाईक से पहुंचे थे ओर बिरियानी दुकान संचालक सोयेब मंसुरी पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में दुकान संचालक के हाथ में चोट आई है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटना सिटी कोतवाली थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों करन यादव, पवन कहरा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है ओर तफ्तीश में जुटी हुई है. दुकान संचालक शोयेब मंसुरी ने बताया कि वह जिला पशु चिकित्सालय के पास बिरयानी का दुकान लगाता है. वह दुकान के पास था, तभी 2 बदमाश बाईक से पहुंचे ओर बिरयानी की मांग करने लगे. दुकान संचालक ने बिरयानी नहीं होने की बात कही. इतने में बदमाश तेश में आ गए ओर गाली गलोज कर चाकू से वार कर दिया. दुकान संचालक ने चाकू को हाथ से रोकने की कोशिश की ओर उसके हाथ में चोट आई है. मामले में पुलिस ने बदमाश करन यादव ओर पवन कहरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है ओर तफ्तीश में जुटी हुई है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
