प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ मानवीय गुणों का बीज बो रहा मोक्ष आई.ए.एस….

रायगढ़: कोचिंग के क्षेत्र मे जिले की अग्रणी संस्थान मोक्ष आई.ए.एस. ना सिर्फ बच्चों का भविष्य संवार रही है बल्कि प्रतियोगी छात्रों में मानवीय गुणों का बीज भी रोप रही ना। ऐसा हम नही अपितु आम जनता कह रही है। साफ – सफाई, जन कागरूक कार्यक्रम, वृक्षारोपण, चोरी की घटित घटना की थाने मे सूचना से लेकर अंजान जरूरतमंदो को रक्तदान करना यहाँ के शिक्षक और छात्रों की आदत मे शुमार हो गई है। आज पुनः संस्थान के एक होनहार छात्र अमित भारद्वाज ने इसे भी प्रमाणित किया। जब ज़िला अस्पताल में एक पीड़ित महिला को रक्त की आवश्यकता पड़ी तो कहीं व्यवस्था ना होता देख अस्पताल से किसी ने मोक्ष आईएएस मोक्ष के चर्चित और लोकप्रिय शिक्षक दिलीप मंथन को खुन की आवश्य्कता से अवगत कराया तो श्री मंथन ने मरीज के बारे मे बिना जाने तत्काल ये बात अपने छात्रों को बताया और उस रक्त समूह वाले सभी बच्चों ने रक्त दान करने में तत्काल अपनी हामी भर दी।
क्या कहते हैँ अमित –
दिलीप मंथन सर ने जब मेडिकल कॉलेज मे किसी जरूरतमंद महिला को रक्त की आवश्यकता की बात कही तो मेरे ब्लड ग्रुप O+ के बहुत से साथियों ने डोनेट करने की इच्छा जताई थी, लेकिन ये मेरा सौभाग्य था जो मेरा खुन किसी जरूरतमंद के काम आया।
रक्तदान अर्थात जीवनदान – मंथन सर
रक्तदान का अर्थ सिर्फ खुद के दान से नही होता बल्कि रक्तदान से अभिप्राय किसी जरूरतमंद को जीवन के दान से है, साथ ही आप जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिवार वालों को खुशियाँ भी दान में देते हो. इससे आपको ऐसी ख़ुशी मिलती है जिसे बयाँ नही किया जा सकता. इस अहसास को व्यक्ति तभी अनुभव कर सकता है जब उसने किसी के लिए रक्तदान किया हो।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
