छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम नवागांव, दशरंगपुर चौकी थाना पिपरिया क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही की कीमत एक किसान प्रकाश सिन्हा और उसकी दो भैसों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
बताया जाता है कि, मृतक किसान अपनी भैसों को लेकर चराने जा रहा था। तभी वह अचानक खेत में टूटकर गिरे हाई टेंसन तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी और उसके भैसों की मौत हो गयी। किसान की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि, यदि समय रहते मरम्मत कर दी गई होती तो यह घटना घटित नहीं होती। वहीं घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
आपको बता दें कि, मृतक किसान प्रकाश सिन्हा और उसकी दो भैसों की मौत हाई टेंसन तार की चपेट में आने की वजह से हो गई। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही की कीमत किसान और उसकी भैसों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर काफी आक्रोश है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से किसान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




