छत्तीसगढ़: हजारों विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान दे कर फर्राटेदार अंग्रेजी दिखाने वाले टीचर की 05 किलोमीटर दूर मिली लाश, ऐसे हुआ था हादसा….

Screenshot_2023-07-23-06-48-40-012_com.google.android.googlequicksearchbox-edit.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

अकलतरा: अपने दो साथियों के साथ कोरबा के देवपहरी में पिकनिक मनाने के लिए गए नगर के शिक्षक सत्यजीत राहा झरना में नहाने के दौरान 21 जुलाई को बह गए थे। 22 जुलाई की शाम 6 बजे एसडीआरएफ के रेस्क्यू टीम को उनका शव घटना स्थल से 5 किलोमीटर दूर मिला।
नगर के जीत स्पोकन इंग्लिश क्लास के संचालक एवं ब्रेनी बियर स्कूल के प्राचार्य सत्यजीत राहा (55) अपने साथी लक्ष्मीकांत शर्मा एवं आयुष जैन के साथ 21 जुलाई को कोरबा जिला स्थित पर्यटन स्थल देवपहरी घूमने के लिए गए थे जहां लगभग 3 बजे देवपहरी स्थित झरना में नहाने के दौरान सत्यजीत राहा झरने के बहाव में बह गए थे। अपने साथी को झरने में बहता देख लक्ष्मीकांत शर्मा एवं आयुष जैन द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन झरने में बहाव इतनी तेज थी कि वह उन्हें बहने से नहीं रोक सके। दोनों युवकों द्वारा चिल्लाकर गांव वालों को इकट्ठा कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढने का प्रयास भी किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 22 जुलाई को प्रशासन के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू आपरेशन चलाने के लिए भेजा गया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

एसडीआरएफ की टीम के द्वारा पूरे दिन भर घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सत्यजीत राहा को ढूंढने का प्रयास किया गया मगर वे असफल रहे। देर शाम 5 बजे एक ग्रामीण ने बताया कि चार-पांच किलोमीटर दूर एक शव नदी में बह रहा है। सूचना पर प्रशासन की टीम वहां पर पहुंची शाम 6 बजे सत्यजीत राहा का शव घटनास्थल से 5 किलोमीटर की दूर मिला। 21 जुलाई को देवपहरी स्थित झरने से सत्यजीत राहा के बहकर गुम हो जाने की खबर आई थी। इस पर नगर वासियों के द्वारा प्रार्थना की जा रही थी कि कोई चमत्कार हो जाए और सत्यजीत राहा सकुशल घर वापस लौट आए, लेकिन आज शाम 6 बजे उनका शव मिलने की पुष्टि होने पर नगर एवं क्षेत्र में मातम छा गया। सत्यजीत राहा विगत 24- 25 वर्षों से नगर में स्पोकन इंग्लिश क्लास चला रहे थे एवं इस दौरान उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान दे कर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाया था। साथ ही वे क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षक ,प्रशासक एवं प्राचार्य के पद पर भी कार्य कर चुके थे जिसके चलते क्षेत्र में उनकी एक अलग प्रतिष्ठा थी। उनके निधन का समाचार सुनकर नगर एवं क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts