छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के कामकाज की गति और स्थिति कितनी बदहाल है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बजट मिलने के बाद भी 18 हजार पांच सौ करोड़ से अधिक का उपयोग नहीं हुआ।
विभागों ने ये राशि वापस लौटा दी है। नियंत्रक महालेखा परीक्षक की वर्ष 2022 के लिए जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि विभागों ने 96 फीसदी से अधिक 17 हजार 939 करोड़ की राशि अकेले मार्च महीने में लौटाई है। रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 4 हजार 697 करोड़ रूपए का ब्याज भी चुकाया है।
सरकार ने बिजली बिल हाफ समेत अलग अलग योजनाओं में सब्सिडी तो दे दी है, लेकिन उसकी राशि बिजली कंपनी को नहीं चुकाई है। रिपोर्ट के मुताबिक बिजली उत्पादन कंपनी का राज्य शासन पर 4 हजार करोड़ से अधिक बकाया है।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




