छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाथ में रॉड को निकलवाने गए युवक की मौत हो गई। जिस वक्त उसकी मौत हुई थी, उस वक्त वो ऑपरेशन थिएटर में था। युवकी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, एनेस्थीसिया का हाई डोज देने की वजह से मौत हुई है।
यह पूरा मामला मंगला क्षेत्र के बिलासपुर हॉस्पिटल का है।


बता दें, मृतक प्रवेश कुमार कौशिक खम्हरिया का रहने वाला है। मृतक युवक के 2 साल पहले हुए एक्सीडेंट के बाद बाएं हाथ की कोहनी में रॉड लग गई थी। इसी रॉड को डॉक्टर की सलाह पर निकलवाने गया था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
