छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के बाद सभी को भाटापारा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी कि हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने वालों में दो महिला और दो पुरुष है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद घर के सदस्यों ने गुस्से में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह घटना बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहां के चिचोली गांव में रहने वाले एक परिवार में बीती रात आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने एक साथ घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद दो महिला और दो पुरुषों की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में सभी पीड़ितों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




