विभाग मे काम काज रहा ठप्प, कर्मचारी – अधिकारी फ़ेडरेशन का धरना प्रदर्शन जारी…
रायगढ़: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 2 हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मिनी स्टेडियम में जिले के 45 विभागों के कर्मचारियों ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री व सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर एसके कंवर को ज्ञापन सौंपा है।
कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल के कारण पूरे दिन शासकीय कार्यालयों में वीरानी छाई रही। लोग सुबह से दफ्तरों के चक्कर काटते रहे लेकिन काम नहीं हो सका। वहीं आंदोलन की जानकारी होने पर लोग बिना काम कराएं ही वापस लौट आए। जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, तहसील कार्यालय व कलेक्टरेट में सन्नाटा छाया रहा। संविदा कर्मचारी व नियमित कर्मचारियों की हड़ताल से दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभागीय काम काज पूरी तरह से प्रभावित हुए। न्यायालय के कर्मचारियों को नैतिक रूप से समर्थन दिया। वहीं दफ्तरों के सूने रहने से लोग पूछताछ के बाद वापस लौटे। जिला संयोजक मनोज पाण्डेय ने कहा कि गुरुवार को जिले के सभी 45 विभागों के 2 हजार से अधिक कर्मचारियों ने
5 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम के नाम से डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। अगर राज्य शासन उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी तो 1 अगस्त से अगस्त क्रांति के रूप में आंदोलन किया जाएगा। छठवें वेतनमान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर पर पुनरीक्षित करने की मांग प्रमुख है। आंदोलन की रूपरेखा के बारे में बताते हुए प्रांतीय सचिव चंद्रकांत जायसवाल ने कहा कि 10 जुलाई को प्रदेश स्तरीय महा रैली का आयोजन रायपुर के तूता धरना स्थल में होगा। प्रदेशभर के 45000 संविदा कर्मचारी हिस्सा लेंगे उन्होंने यह भी बताया कि यह रैली छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। इसके बाद भी यदि प्रदेश सरकार संविदा कर्मचारियों के लिए किसी भी प्रकार निर्णय नहीं लेता है तो आगामी दिनों में आमरण अनशन की तैयारी भी राज्य स्तर पर करने की बात कही जा
रही है। सांकेतिक धरने के बाद करेंगे अगस्त क्रांति आंदोलन 10 जुलाई को रायपुर में प्रदेश स्तरीय महारैली करेंगे कर्मचारी अधिकारी ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
