कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एकमात्र विधायक नौशाद सिद्दीकी के खिलाफ एक महिला से शादी का वादा कर उसके साथ ‘यौन संबंध’ बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने विधायक के खिलाफ दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने डेढ़ साल पहले बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय में उसे ‘गलत तरीके से रोककर रखा’ और शादी का वादा करके उसके साथ ‘यौन संबंध’ बनाए। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी बॉवबाजार थाने में दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि विधायक पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, “हमने एक महिला से मिली शिकायत के आधार पर सिद्दीकी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।” सिद्दीकी दक्षिण 24 परगना के भांगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां राज्य में ग्रामीण चुनावों से पहले हिंसा हुई है।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
