युवा कैरियर निर्माण योजना तहत कोचिंग के लिए 13 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…
रायगढ़, युवा कैरियर निर्माण योजना-2015 के तहत संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल परीक्षा की तैयारी के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को प्रदेश में स्थित निजी कोचिंग संस्थानों में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ ने बताया कि इसके लिए उपरोक्त वर्ग के परीक्षार्थी जिनकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच है, 13 सितम्बर 2021 सायं 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.trible.cg.gov.in में अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि सूचना विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
