महेन्द्र मिश्रा की मौत मामले में चार व्यक्तियों पर हत्या का अपराध दर्ज..मृतक के पिता ने जताई थी हत्या की आशंका, मर्ग जांच में हत्या का हुवा खुलासा….
रायगढ़। दिनांक 19.08.2021 के दोपहर थाना पुसौर अन्तर्गत रनभांठा में रहने वाले महेन्द्र मिश्रा की मृत्यु बालाजी मेट्रो अस्पताल चक्रधरनगर में हुई थी । मृतक के पिता द्वारा उसके पुत्र की मृत्यु के संबंध में ग्राम रनभांठा के सरपंच पति राज कुमार छत्तर एवं परिवारवालों के मारपीट से महेन्द्र की मृत्यु के संबंध में संदेह व्यक्त कर जिला पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच तक संयम बरतने के निर्देश देते हुए मृतक के पिता को सांत्वना दिया गया था । घटना के संबंध में मर्ग जांच उपरांत मृतक के शव का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । जिसमें मृतक महेन्द्र मिश्रा के शरीर पर आई चोंटो को ठोस, नुकीली वस्तु से आई चोट के कारण लेख किया गया है । मर्ग जांच पर गवाह के कथन पर यह बात सामने आई कि मृतक महेन्द्र मिश्रा सरपंच पति राज कुमार छत्तर के द्वारा ग्राम रनभांठा में कराये जा रहे विकास कार्यो को लेकर पहले से विरोध करता था जिसके कारण राजकुमार छत्तर हमेशा महेन्द्र से रंजीश रखता था कि दिनांक 19.08.21 के लगभग 11:30 बजे विकास कार्यो को लेकर टोका-टाकी करते हुये राज कुमार छत्तर के घर बैठक कमरा में जाकर महेन्द्र विरोध जताया जिसको लेकर दिनांक 19.08.21 के दोपहर 12 बजे करीब राज कुमार छत्तर, उसका भाई जन्मजय छत्तर और गंगाराम छत्तर व सरपंच पति राज कुमार छत्तर का मित्र चैतन रात्रे सभी साकिनान रनभांठा थाना पुसौर महेन्द्र मिश्रा को मारपीट किये, जिसका ईलाज दौरान मौत हो गया । मर्ग जांच पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 186/2021 धारा 302,34 ता0हि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुसौर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
