छत्तीसगढ़ में आज सीएम भूपेश की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक सीएम हाउस में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में अनियमित कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी।

वहीं मानसून सत्र समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई सालों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें मंत्रालयीन कार्यों में शामिल कर्मचारी भी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिहाज से आज का काफी अहम माना जा रहा है, आज भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
डिप्टी सीएम ने नियमितीकरण की तरफ किया इशारा
बता दें कि नियमितीकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इशारों में इसका जवाब दिया है। डिप्टी सीएम ने यह कहा है कि फिलहाल सभी विभागों की नियमितीकरण के मामले में जानकारी मंगवाई गई है।
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
