पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के तापमान में बढ़त देखी गई है. छत्तीसगढ़ लू की चपेट में है. प्रदेश के अधिकांश जगहों में पारा 45 डिग्री के आसपास है. दर्जनभर जिलो के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, बलौदाबाजार, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और जशपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया हैवहीं मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दोपहर का तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलो में बारिश होने के भी आसार हैं.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
