भोपाल। आदिपुरुष के रिलीज होते ही देश भर में फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में डायलॉग को हटाने की बात कही जा रही है। फिल्म आदिपुरुष को बैन करने को लेकर भोपाल में कांग्रेसियों ने थाने में जाकर आवेदन दिया। कांग्रेस नेताओं ने टीटी नगर थाने में आवेदन दिया।

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने समर्थकों के साथ नारे लगाए। पीसी शर्मा ने थाने में जय सियाराम के नारे लगाए। पीसी शर्मा का आरोप है कि फिल्म का प्रमोशन बीजेपी सरकार कर चुकी है। साथ ही कहा कि बीजेपी सरकार आदिपुरुष फिल्म की कमाई का एक हिस्सा ले रही है। कांग्रेसी डायरेक्टर,प्रोड्यूसर और मनोज मुंतशिर के खिलाफ एफआईआर की मांग उठा रहे है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
