जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने शराब के नशे में कार्यालय में हंगामा मचाने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर कृष्णा राम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में कृष्णा राम का मुख्यालय जल संसाधन उप संभाग पत्थलगांव निर्धारित किया है।
जिले के जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी कृष्णा राम डाटा ऑपरेटर के पद कार्यरत है।

कृष्णा राम 2 जून को नशे की हालत में दफ्तर पहुंचा था। ऑफिस पहुंच कर कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों से बहस करने लगा। काफी समझाने के बाद भी कृष्णा राम ने किसी की बात नहीं सुनी कार्यालय में घूम-घूमकर तमाशा किया। किसी ने इस दौरान कृष्णा राम का वीडियो बना लिया, जाे बाद में सोशल मीडिया वायरल हो गया। इसे गंभीर मामला मानते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
