रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में जल्द ही 15 नये कॉलेज खुलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने 15 नये कॉलेजों के लिए पदों का सृजन कर दिया है। इन कॉलेजों के लिए 495 नये पदों का सृजन किया है, जिस पर नियुक्ति नये कॉलेज के अस्तित्व में आने के बाद किया जायेगा। जिन जगहों पर कॉलेज खुलना है। उसमें बालोद में एक, बलरामपुर में 2, कोंडागांव में 1, बीजापुर में 1, नारायणपुर में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 1, बेमेतरा में 3, जांजगी में 1 और राजनांदगांव में 2 कॉलेज खुलेंगे। इन कालेजों के लिए 1-1 प्रचार्य के पद के आलावे, 180 असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 495 पदों पर भर्तियां होगी।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
