छत्तीसगढ़: 02 वर्ष से लापता 16 वर्षीय किशोरी गोरखपुर में अपने फेसबुक फ्रेंड के घर मिली… आखिर क्यों छोड़ी घर? पढ़िए पुरी खबर….
छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से दो वर्ष से लापता किशोरी गोरखपुर में अपने फेसबुक फ्रेंड के घर मिली। पुलिस ने कैंट क्षेत्र के भैरोपुर से शुक्रवार को अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया और उसके फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी वर्ष 2021 में घर से गायब हो गई। खोजबीन के बाद पिता ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। सर्विलांस की मदद से रायपुर पुलिस ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस दौरान टीम हैदराबाद, मुंबई के साथ ही कई संभावित ठिकानों पर गई, लेकिन पता नहीं चला। किशोरी ने 20 दिन पहले रिश्तेदारों को फोन कर भैरोपुर के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खाते में रुपये मंगाए।
जानकारी होने पर तलाश में जुटी रायपुर पुलिस गुरुवार की रात गोरखपुर पहुंची और ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद भैरोपुर निवासी सोनू कुमार के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। सोनू ने बताया कि किशोरी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। जान-पहचान बढ़ने पर दोनों बात करने लगे। दो वर्ष पहले स्वजन से नाराज होकर किशोरी उसके पास आ गई, तबसे दोनों साथ रहने लगे।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि स्वजन उसे मोबाइल फोन चलाने से रोकते थे। नौकरी करने की भी छूट नहीं थी, जबकि बड़ी बहन पर कोई प्रतिबंध नहीं था। इस वजह से वह घर छोड़ फेसबुक फ्रेंड के पास चली आई। किशोरी खुद जब दो वर्ष पहले यहां से गायब हुई थी तब नाबालिग थी, अब बताया जा रहा है कि वह बालिग हो गई है। पुलिस अब उसकी भी जांच कर रही है।
टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि किशोरी ने जब अपने स्वजनों को फोन कर पैसे की मांग की तो उसके बारे में पता चला। तत्काल टीम को रवाना किया गया। किशोरी को बरामद कर लिया गया है। वहीं उसके फेसबुक फ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
