जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बालिका के साथ युवक ने नजदीकियां बढ़ा कर शादी का झांसा देते हुए बीते वर्ष से शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग बालिका ने जब शादी की बात कही तो युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। नाबालिग बालिका ने शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत अपने परिजनों के साथ थाना आकर दर्ज करवाई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
पीड़ित नाबालिग बालिका ने 22 अगस्त को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि पत्थलगांव खुर्द थाना कापू निवासी

अजय कुजूर उम्र 20 वर्ष से मोबाइल में बातचीत होने के बाद नजदीकियां बढ़ी और फरवरी 2020 से शादी करने के बहाने आरोपी युवक चोरी-छिपे मिलकर शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी के साथ संबंध होने की जानकारी नाबालिक ने जब घर वालों को दी तो घर वाले तीन चार लोगों के साथ युवक के घर शादी की बात करने गए लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
