सारंगढ़ बिलाईगढ़। वर्ष 2022 23 के आनलाईन पोस्ट मैटिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डायरेक्ट बेनिफिसरी टांसफर के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग एनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तांतरित की जाएगी। जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, आई.टी.आई. एवं पालीटेक्निक के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारियों को निर्देशित करते हुए संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैटिक छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करने के लिए बेंक खाता को अंतिम तिथि 24 मई 2023 तक आधार सिडिंग कराने कहा गया है। भारत सरकार के नियमानुसार विद्यार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों का बैंक खाते का आधार से सीडिंग होना अनिवार्य है।

- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
