जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। प्रदेश साहू समाज के निगम ,मंडल ,आयोग में मनोनित प्रतिनिधिमंडलों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर सारंगढ़ को जिला घोषित करने के लिए उनका आभार ब्यक्त किये, एवं सारंगढ़ के विकास हेतु आशीर्वाद लिए। विदित हो कि वर्षों से जिला हेतु उपेक्षा झेल रहे सारंगढ़ के साथ कांग्रेस प्रशासन के विधायक एवं कार्यकर्ताओं एवं सारंगढ़ के जनताओं के सम्मान को ध्यान रखते हुवे विगत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बनाने की आधिकारिक घोषणा की है। गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू जी द्वारा सारंगढ़ नवगठित जिला के लिए श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वासन दिया कि सारंगढ़ के चहुंमुखी विकास के हर कदम में प्रदेश सरकार सारंगढ़ के जनता के साथ हैं।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
