तहसीलदारों ने संसदीय सचिव और कसडोल विधायक शकुंतला साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और आंदोलन करने जा रहे हैं। तहसीलदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तहसीलदार नीलमणि दुबे का ट्रांसफर रद्द नहीं किया, तो 19 अप्रैल को प्रदेश सहित जिले के सभी तहसीलदार विधायक शकुंतला के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के अध्यक्ष लोमस मिरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम संतन जांगड़े को ज्ञापन सौंपा है।

बलौदाबाजार के तहसीलदार को ट्रांसफर वापस लेने की मांग करते हुए मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, आयुक्त भू अभिलेख के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। तहसीलदारों ने मांग पूरी न होने की स्थिति में 19 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसीलदार नीलमणि दुबे के मुताबिक उन्होंने 29 मार्च को रेत से भरा हाइवा पकड़ा था, जिसमें संसदीय सचिव के साथ विवाद हुआ था।
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
- महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया केंद्र, पेंड्रावन में आंगनवाड़ी भवन-महतारी सदन का लोकार्पण… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में हरियाली का संकल्प, 100 से ज्यादा पौधों का रोपण… - September 21, 2026
