बिग ब्रेकिंग: रायगढ़ में 2-2 मिनट ठहरेंगी 4 नई ट्रेनें… यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लिया गया निर्णय….. इन ट्रेनों का इतने समय तक रायगढ़ में रहेगा स्टॉपेज, पढ़िए पुरी खबर..
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के रायगढ़ स्टेशन में 4 जोड़ी गाड़ियों का 6 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसकी घोषणा रेलवे बोर्ड ने दो दिनों पहले कर दी थी। इसके बाद अब उसमें टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
वहीं पश्चिम बंगाल में सामाजिक आंदोलन के कारण हावड़ा मुंबई रूट पर ट्रेनों की स्थिति बिगड़ी हुई है। रेलवे ने जहां शुक्रवार को भी कुछ ट्रेनें कैँसिल की हैं, वहीं रविवार तक ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं होगा।
इन ट्रेनों का इतने समय तक रायगढ़ में स्टॉपेज
« 17007 सिकंदराबाद दरभंगा 9 अप्रैल से और 17008 दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस 12 अप्रैल से रायगढ़ स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सिकंदराबाद दरभंगा रायगढ़ में शाम 16.21 बजे पहुंचेगी। इसका दो मिनट का ठहराव होगा। 17008 दरभंगा सिकंदराबाद रायगढ़ स्टेशन 02.49 बजे पहुंचेगी।
« 20917 इंदौर पुरी 12 अप्रैल से और 20918 पुरी इंदौर हमसफर एक्सप्रेस का 13 अप्रैल से रायगढ़ स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 20917 इंदौर पुरी रायगढ़ स्टेशन सुबह 9.46 बजे पहुंचेगी और 09.48 बजे छूटेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20918 पुरी इंदौर, रायगढ़ स्टेशन सुबह 9.02 बजे पहुंचेगी और 09.04 बजे रवाना होगी।
22845 पुणे हटिया 10 अप्रैल से और हटिया पुणे एक्सप्रेस का 11 अप्रैल से रायगढ़ स्टेशन में ठहराव की सुविधा रहेगी। पुणे हटिया रायगढ़ सुबह 10.26 बजे पहुंचेगी और सुबह 10.28 बजे रवाना होगी। 22846 हटिया पुणे रायगढ़ स्टेशन 01.36 बजे पहुंचेगी और 01.38 बजे रवाना होगी।
22909 वलसाड़ पुरी 14 अप्रैल से और 22910 पुरी वलसाड़ एक्सप्रेस का 9 अप्रैल से रायगढ़ स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 22909 वलसाड़ पुरी, रायगढ़ स्टेशन रात में 23.40 बजे पहुंचेगी और 23.42 बजे रवाना होगी। वहीं 22910 पुरी वलसाड़ रायगढ़ में सुबह 09.01 बजे पहुंचेगी और 09.03 बजे रवाना होगी।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
