जशपुर । खबर जशपुर जिले के मनोरा से आ रही है। खबर है कि यहाँ के तहसीलदार ने 2 लोगो के विरुद्ध मनोरा पूलिस थाना चौकी में शिकायत दर्ज कराई है ।तहसीलदार सहोदर पैंकरा की शिकायत पर मनोरा चौकी पुलिस ने आरोपी राजकुमार बुनकर और विजय बुनकर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है।
पूलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मूताबिक आरोपीगण द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने के मामले में तहसीलदार ने आरोपियो के विरुद्ध स्थगन आदेश जारी किया था । इस आदेश से तैश में आकर आरोपी 10 अगस्त को तहसीलदार के चैंबर में घुस गए और उन्हें कुर्सी से उतारकर पीटने की धमकी देने लगे ।इसके अलावे भी कई तरह की धमकियां दी ।आरोपी स्थगन आदेश को रद्द करने बोल रहे थे वह भी तुरन्त ।
तहसीलदार ने मनोरा चौकी में इस पूरे मामले की शिकायत की थी शिकायत के आधार पर पूलिस ने राजकुमार और विजय बुनकर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हई है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
