रायपुर लड़की को अपनी बातों में फंसाकर रेप की घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम लक्ष्मण मननंदे है। चंगोराभाटा इलाके में रहने वाला लक्ष्मण एक कंपनी में नौकरी भी करता है। इसी इलाके में रहने वाली एक लड़की से इसने इंस्टाग्राम सोशल साइट पर दोस्ती की। पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी उजागर नहीं की है। इंस्टाग्राम पर युवक लड़की की तस्वीरों को लाइक किया करता था। हमेशा उसकी तारीफ में कमेंट किया करता था। साल 2020 के जनवरी महीने में एक ही मुहल्ले में रहने की वजह से इंस्टाग्राम पर दोस्त बन चुके युवक और युवती का आमना-सामना बाजार में हो गया।
इसके बाद युवक लगातार इंस्टाग्राम पर ही उससे चैटिंग किया करता था। कुछ ही महीनों बाद युवक ने वॉट्सअप नंबर मांगा और लड़की से बातें करने लगा। युवक ने युवती से कहा कि वो उससे प्यार करता है शादी भी करना चाहता है। लड़के की बातों में आकर लड़की उससे मिलने लगी। बीते 10 अगस्त को युवक लड़की को अपने घर पर लेकर आ गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

लड़की ने इसके बाद शादी के लिए बात की तो युवक भाग निकला। अब उसका कोई अता-पता नहीं। युवती ने घर आकर सारी बात मां को बताई और परिवार के लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




