अंबिकापुर. शराब के नशे में एक महिला ने अपने पति के साथ विवाद करने के बाद खुद पर चाकू से कई वार कर लिए, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय सुलोचना पति शिवराम शराब सेवन करने की आदी थी। गुरुवार की शाम शराब सेवन कर घर आई और अपने पति से विवाद करने लगी।
विवाद के बाद उसने नशे की हालत में अचानक अपने शरीर पर चाकू से कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल महिला को पति समेत अन्य परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




