देश में अभी होली भी नहीं आई है लेकिन कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने लगा है. इसके चलते लोग अभी से गर्मी से झुलसने लगी है. हालांकि अब पश्चिमी हिमालय में अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है. मौसम विभाग ने होली पर मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है. जिसे आपको जान लेना चाहिए.

इन इलाकों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तर महाराष्ट्र में 6, 7 मार्च हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी इस मंगलवार तक आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. जबकि पूर्वी मध्य मध्य प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई गई है.
किसानों के लिए अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर गुजरात और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. अब यह क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर शिफ्ट हो गया है. इसकी वजह से भी कई इलाकों में गरज के साथ बारिश के छींटे पड़ने की संभावना बन रही है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बेमौसमी बारिश से रबी की फसलों की नुकसान पहुंच सकता है. लिहाजा किसानों को अलर्ट रहने को कहा गया है.
अगले 24 घंटों में ऐसा रहेगा मौसम
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी हिमपात की संभावना है. तमिलनाडु के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावना कम है.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
